LATEST:


Showing posts with label sms. Show all posts
Showing posts with label sms. Show all posts

Wednesday, December 28, 2011

क्रिकेट स्कोर आपके मोबाइल पर मुफ्त में


ऐसे में ZipDial आपको एक और विकल्प उपलब्ध कराता हैं जहाँ से आप जितनी बार चाहे क्रिकेट स्कोर प् सकते हैं ।

आपको करना ये है कि अपने मोबाइल से

18001039555

ये नंबर डायल करें ।

आपका कॉल कनेक्ट होने पर घंटी सुनाई देगी और थोड़ी देर में आपका कॉल डिस्कनेक्ट हो जायेगा (इस कॉल का कोई शुल्क नहीं लगेगा )
फिर आपको दो SMS प्राप्त होंगे जिसमें पहले में तो क्रिकेट स्कोर मिलेगा और दूसरे में

" ZipDial Cricket scores is an Advertisment Sponsored Service
To Agree to recieve scores in future with Advertisments,
Please ZipDial (Missed Call)
08030050029 "

लिखा आएगा ।

अब आप 08030050029 नंबर डायल करें ।
आपकी कॉल खुद ही डिस्कनेक्ट हो जायेगी इसका भी कोई शुल्क नहीं लगेगा ।
ये नंबर डायल करना इसलिए जरुरी है कि आप आगे मुफ्त स्कोर पाना जारी रख सकें । इस नंबर को एक ही बार डायल करना है ।

अब आपको जब भी स्कोर जानना हो 18001039555नंबर डायल करें थोड़ी ही देर में आपको SMS से स्कोर मिल जाएगा ।
Read more :-

Tuesday, September 27, 2011

सोशल नेटवर्किंग साइट पर 100 एसएमएस की बंदिश नहीं


दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक दिन में 100 एसएमएस की बंदिश पर शंकाओं को दूर कर दिया है। ट्राई ने स्पष्ट किया है कि टेलिकॉम ऑपरेटर, -टिकटिंग मुहैया करवाने वाली एजेंसियां और सोशल नेटवर्किंग साइट जैसी सेवा प्रदाता कंपनियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। साथ ही, 'ब्लैक आउट डेज़' यानी त्योहारों पर यूजर जितने चाहे, एसएमएस भेज सकते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि मंगलवार से एक सिम से यूजर एक दिन में 100 एसएमएस से ज्यादा नहीं भेज सकते हैं। नियामक की ओर से यह लिमिट परेशान करने वाले मेसेज और कॉल्स से यूजर को निजात दिलवाने के लिए लागू किया गया।

ट्राई ने यह पाबंदी पर स्पष्टीकरण संबंधी निर्देश टेलिकॉम ऑपरेटर्स की संस्था COAI की रिक्वेस्ट पर जारी किया है। पाबंदी -टिकटिंग एजेंसियों पर लागू नहीं होगी। साथ ही, सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे ट्विटर, फेसबुक, ऑर्कुट, लिंक्डइन और गूगलप्लस को भी नए नियम से परे रखा गया है। डायरेक्टरी सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे जस्ट डायल और आस्कमी पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।


पोस्ट पेड यूज करने वाले उपभोक्ता के लिए नए नियम में कहा गया है कि प्रति सिम 3000 एसएमएस प्रति माह भेजे जा सकते हैं। जिन लोगों को सर्विस प्रोवाइडर कंपनी इससे छूट देगी, उनसे यह सुनिश्चित करवाएगी कि इसका प्रयोग कमर्शल कम्यूनिकेशन के लिए नहीं किया जाएगा।

पहले COAI ने ट्राई से इस पांबदी पर यह कहते हुए पुनर्विचार करने को कहा था, इससे एक यूजर के 'मौलिक अधिकार' का हनन हो सकता है। कई बार टालमटोल के बाद ट्राई ने 5 सितंबर को यह एलान किया कि 27 सितंबर से कोई भी एक सिम से 100 से ज्यादा एसएमएस नहीं करे सकेगा।
Read more :-