LATEST:


Showing posts with label Youtube. Show all posts
Showing posts with label Youtube. Show all posts

Thursday, July 17, 2014

अब बिना की-बोर्ड, हवा में टाइपिंग कर सकेंगे यूजर्स , Airtype Wearable Gadget To Type Without Keyboard



बचपन में कई बार शायद आपने हवा में लिखने की कोशिश की होगी। अब ये काम असल में किया जा सकता है। 'एयरटाइप' नाम का एक ऐसा गैजेट आया है जो यूजर्स को बिना की-बोर्ड का इस्तेमाल किए टाइप करने की सुविधा देता है।

एयरटाइप गैजेट स्मार्टबैंड की तरह हैं। ये डिवाइस यूजर अपनी उंगलियों में पहन सकता है और ये यूजर के हाथों की हरकत से ये पता लगाएगा की उसे क्या टाइप करना है। एयरटाइप तकनीक का एक वीडियो भी यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है जिसमें अलग-अलग तरह से एक ही यूजर को टाइप करते हुए दिखाया गया है। सबसे रोचक बात ये है कि इस गैजेट में कोई भी विजुअल नहीं दिया गया है। ये सिर्फ दो बैंड्स हैं जिन्हें यूजर अपने हाथ में पहनेगा। यूजर को अंदाजे से टाइप करना होगा।

समझदार सिस्टम-

एयरटाइप को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसे मोबाइल फोन की तरह कहीं भी ले जाया जा सके। एयरटाइप की वेबसाइट का कहना है कि ये एक स्मार्ट सिस्टम है जो यूजर्स की टाइपिंग हैबिट का ध्यान रखेगा। एक ऐप की मदद से डायनैमिक टेक्स्ट प्रिडिक्शन होगा जो यूजर्स द्वारा आम तौर पर टाइप किए जाने वाले शब्दों का प्रोटोटाइप तैयार करेगा। ये डिवाइस ब्लूटूथ, NFC की मदद से स्मार्टफोन या टैबलेट से कनेक्ट किया जा सकेगा।

ये नई तकनीक एक स्मार्ट डिवाइस तो है, लेकिन इस बात का अनुमान लगाना मुश्किल है कि एयरटाइप किस हद तक सही टाइपिंग करने में यूजर्स की मदद कर सकेगा।


Read more :-

Friday, September 23, 2011

YOUTUBE ne diya kamayi ka chance


क्या आपको लगता है कि आपका बनाया विडियो दुनिया को पसंद आ सकता है? अगर हां, तो अब आप उससे कमाई भी कर सकते हैं और वह भी यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर। यूट्यूब आपके विडियोज को ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट कर उनसे कमाई का मौका आपको देगा।
गौरतलब है कि इसके लिए यूट्यूब ने हाल ही में इंडिया में अपना पार्टनर प्रोग्राम अनाउंस किया है। इसके तहत आप अपना विडियो शेयर कर यूट्यूब के साथ बतौर कंटेंट पार्टनर काम और कमाई कर सकते हैं। अगर आप रेग्युलर बेसिस पर ओरिजिनल और हाई क्वॉलिटी विडियो शूट करके उन्हें यूट्यूब पर अपलोड करेंगे, तो कंपनी उस विडियो पर ऐड्स से होने वाली कमाई में आपको पार्टनर बनाएगी।

इसके लिए आपको पहले http://www.youtube.com/creators/partner.html. पर जाकर यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए अप्लाई करना होगा। अगर कंपनी को आपके विडियोज पसंद आ गए, तो वह आपको इस प्रोग्राम का हिस्सा बना लेगी। खास बात यह है कि यूट्यूब ने अनाउंस किया है कि वह इन विडियोज को ऐड से होने वाली ज्यादातर कमाई अपने विडियो शेयर करने वाले पार्टनर्स को ही देगा।
Read more :-